पुलिस चौकी में किशोरी ने युवक को चप्पल से पीटा:ललितपुर में छेड़खानी के आरोप पर FIR, वीडियो आया सामने




ललितपुर में एक किशोरी द्वारा पुलिस चौकी परिसर में एक युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है, जिसका वीडियो रविवार दोपहर सामने आया। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले का एक युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। किशोरी की मां ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी थी। किशोरी ने युवक को चप्पल से पीटा शनिवार रात किशोरी और उसकी मां ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे सदर पुलिस चौकी ले गईं। चौकी परिसर में किशोरी ने युवक को चप्पल से पीटा। इसके बाद युवक को पुलिस चौकी के अंदर ले जाया गया, जहां किशोरी ने उसे चार बार और चप्पल मारी। एक पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप कर उसे रोका। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो रविवार दोपहर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार शाम करीब 7:30 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। तभी मोहल्ले का युवक उसके घर आया और बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे पत्नी बनाने की धमकी दी। जान से मारने की धमकी बेटी के चिल्लाने पर राहगीर आ गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। मां ने यह भी बताया कि आठ दिन पहले भी युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की थी, जिसकी शिकायत कोतवाली में की गई थी। सीओ सिटी सुनील भरद्वाज ने बताया कि किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले युवक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *