संगरूर में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन:मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ने कानूनी मान्यता और प्रशिक्षण की मांग उठाई, 16 अप्रैल को बैठक तय




संगरूर में मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन पंजाब ने मुख्यमंत्री आवास के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। यह प्रदर्शन एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष धन्ना मल गोयल और महासचिव गुरमेल सिंह माछीके के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। ‘जागो सरकार जागो’ के बैनर तले आयोजित इस रैली को कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। इनमें जसविंदर भोगल, सी.आर. शंकर, अवतार सिंह बटाला, दिलदार चहल, अरजिंदर सिंह कोहली, नछत्तर सिंह चीमा, गौतम टोनी, आनंद वालिया, बलबीर सिंह और जरनैल सिंह डोड प्रमुख रूप से शामिल रहे। 30 सालों से कानूनी मान्यता के लिए संघर्ष कर रहे नेता नेताओं ने कहा कि अनरजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर पिछले करीब 60 वर्षों से पंजाब के गांवों और शहरी झुग्गी बस्तियों में गरीब लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके बावजूद पिछले 30 वर्षों से वे अपनी प्रैक्टिस को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि उनकी शैक्षणिक कमी को पूरा किया जा सके। साथ ही रजिस्ट्रेशन एक्ट में आवश्यक संशोधन कर उन्हें कानूनी पहचान दी जाए। इस दौरान अन्य संगठनों के प्रतिनिधि भी समर्थन में पहुंचे। इ नमें पंजाब किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रुलदू सिंह, बीकेयू उगराहां के नेता हरप्रीत सिंह उगराहां, बीकेयू डकौंडा के अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्ज गिल, खेत मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जोरा सिंह नसराली, जमीन विरोधी संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मलौद, आईएफटीयू के अध्यक्ष कुलविंदर वड़ैच और खेत मजदूर सभा के नेता कृष्ण चौहान शामिल रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मुद्दे पर 16 अप्रैल को उच्च स्तरीय समिति के साथ बैठक तय की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *