मैथिली ठाकुर की भक्ति गीत में मग्न अनंत-राधिका अंबानी, VIDEO:राधिका गोरी से…गीत पर झूमा अंबानी परिवार, बेटे अनंत के जन्मदिन पर आयोजन




बिहार की लोक गायिका और बीजेपी की विधायक मैथिली ठाकुर ने अंबानी परिवार के एक फंक्शन में भक्ति गीत गाए। गुजरात के जामनगर में 10 अप्रैल को आयोजित अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन समारोह में मैथिली की गीत पर पूरा अंबानी परिवार भक्ति में मग्न दिखा। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें मुकेश, नीता, उनकी बेटी ईशा, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट, श्लोका अंबानी के चेहरे पर भक्ति और सादगी साफ झलक रही है। देखें अंबानी फंक्शन की कुछ तस्वीरें… भजन संध्या सबसे खास आकर्षण रहा देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का जन्मदिन इस बार कुछ खास अंदाज में मनाया गया। जामनगर में आयोजित इस भव्य समारोह में फिल्म और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस पूरे आयोजन का सबसे खास आकर्षण रहा भजन संध्या, जिसमें बिहार की प्रतिभाशाली गायिका और बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति दी। मैथिली ठाकुर ने स्टेज पर आते ही “राधिका गोरी से” जैसे प्रसिद्ध भजन गाकर माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। उनकी आवाज ने वहां मौजूद हर शख्स को भक्ति में डुबो दिया। यही वजह रही कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूरा अंबानी परिवार भजनों की धुन पर झूमता नजर आ रहा है। साल 2025 से अलिनगर से विधायक बनी हैं मैथिली बिहार से निकलकर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाने वाली मैथिली ठाकुर आज सिर्फ एक गायिका ही नहीं, बल्कि एक जनप्रतिनिधि भी हैं। बीजेपी विधायक के रूप में उनकी यह प्रस्तुति बिहार के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है। अंबानी परिवार की धार्मिक आस्था किसी से छिपी नहीं है। गणेशोत्सव से लेकर नवरात्रि तक, हर पर्व को वे पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ मनाते हैं। ऐसे में अनंत अंबानी के जन्मदिन पर भजन संध्या का आयोजन इस परंपरा को और मजबूत करता दिखा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *