महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में नेशनल योग कम्पटीशन मना:2 दिवसीय कार्यक्रम में 500 लोगों ने भाग लिया लेकर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया




महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में 11 से 12 अप्रैल तक आयोजित नेशनल योग कम्पटीशन 2026 का रविवार को सफल समापन हो गया। दो दिन तक चले इस आयोजन में देशभर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी योग प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन दिवस की शुरुआत सुबह 5 बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार से हुई। इस कार्यक्रम में करीब 500 लोगों ने भाग लिया और एक साथ रामलला की पावन धरती पर योग कर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे। साथ ही महर्षि स्कूल ऑफ वैदिक साइंस की एडवाइज़र डॉ. अदिति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। कुलाधिपति श्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक योगा, मिस योगा, योगासन, रिदमिक योगा और टीम इवेंट जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने संतुलन, लचीलापन और अभ्यास का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में वियतनाम से आईं वू होंग येन और थी माई अन्ह दो ने भी इसमें हिस्सा लिया। समापन समारोह में अतिथियों ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। यह आयोजन न सिर्फ नई योग प्रतिभाओं के लिए मंच बना, बल्कि अयोध्या को योग और संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में भी अहम साबित होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *