मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ का डीडवाना में स्वागत:भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाडनूं दौरे पर किया अभिनंदन

[ad_1]


सैनिक कल्याण, उद्योग एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का आज डीडवाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। मंत्री राठौड़ लाडनूं के दौरे पर थे। भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लाडनूं जाते समय डीडवाना के सालासर चौराहे पर मंत्री राठौड़ का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।
इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार टाक, जिला मंत्री पवन कुमार टाक, अरुण सिंह कणवाई, श्योपाल सिंह, हनुमान सिंह, लालचंद शर्मा, तस्लीम आरिफ (मुन्ना) और शहर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री राठौड़ को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास से संबंधित अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment