Abohar Police Nab Minister With 8g Heroin Under NDPS Act

[ad_1]

फाजिल्का पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, हेरोइन बरामद।

फाजिल्का जिले के थाना बहाववाला पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

.

जानकारी के अनुसार, सहायक थानेदार लखविंदर सिंह अपनी टीम के साथ कल रात गांव रामसरा से कीकरखेड़ा रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस

गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू सिंह उर्फ मंत्री निवासी अमरपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61, 85 के तहत काबू कर मामला दर्ज कर लिया है। बता दे कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ की जाएगी कि वह इतनी हेरोइन कहां से लाया था और कब से इस अवैध धंधे में शामिल है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment