पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर इलाके की रहने वाली शादीशुदा युवती (25) के साथ पटना में धोखाधड़ी का शिकार बन गई है। इसे लेकर कोतवाली थाने में अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवती के मुताबिक, पटना मोबाइल खरीदने महाराजा कामेश्वर परिसर स्थित i Phone words दुकान में आई थी। इस दौरान दुकान के ओनर सुजीत चौधरी के संपर्क में आई। दोनों ने एक दूसरे से नंबर शेयर किया। व्हाट्सएप इंस्टाग्राम चैटिंग के दौरान नजदीकी हुई। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। युवती के स्टेटमेंट के मुताबिक सुजीत ने खूबसूरती का हवाला देकर पार्लर में काम सीखने के लिए कहने लगा। सुजीत ने काफी समय तक डेट करने के बाद वर्ष 2024 में मुझसे पटना के महावीर मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद महाराजा कामेश्वर कंपलेक्स के फ्लैट नंबर 505 में पति-पत्नी के जैसा रहने लगा। दुकान में खर्च करने के नाम पर ठगे रुपए और गहने पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच सुजीत चौधरी उसके पास के गहने सोने की चेन 10 ग्राम,सोने के 5 ग्राम का टिका, 10 ग्राम की हार, 5 लाख रुपये कैश, सोने की चेन 8 ग्राम ले लिए। कभी अपने परिजनों से भी नहीं मिलाया और ना ही अपने घर लेकर गया। दो बार कराया गर्भपात पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान वह दो बार प्रेग्नेंट हुई और सुजीत चौधरी ने जबरदस्ती उसका गर्भपात दवा खिलाकर कराया। वर्ष 2026 में मेरे पूर्व पति से चोरी चुपके सुजीत चौधरी बातचीत करने लगा। 21 मार्च 2026 को मेरे ससुराल नेपाल गया। वहां मेरे पूर्व पति को मेरे से तलाक लेने के लिए उकसाया। मेरी फोटो और वीडियो मेरे पति और उसके परिवार को दिखाया। पति ने ले लिया है तलाक इसके बाद मेरे पति ने तलाक ले लिया है। इधर, सुजीत चौधरी रखने के लिए तैयार नहीं है। मारपीट करने के साथ 23 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला के मुताबिक, 5 साल पहले नेपाल के रहने वाले अंजनी कलवार से हिंदू रीति रिवाज से 15 मार्च 2021 को शादी हुई थी। इसके कुछ महीने बाद ही रिश्ते में खटास आ गया था। वो अपने मायके आ गई थी। कोतवाली थानेदार अजय कुमार ने बताया, मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Source link