पठानकोट पहुंचे सिसोदिया ने घेरी भाजपा:बोले, फर्जी सनातनियों से बचें, सनातन का चोला ओढ़ के सत्ता की हवस करते हैं पूरी




पठानकोट में नव संवत्सर समागम में पहुंचे दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आप से पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमले किए। उन्होंने भाजपा के लोगों को फर्जी सनातनी कहा और पंजाब के लोगों को उनसे दूर रहने की अपील भी की।
सिसोदिया ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। इससे पूर्व सिसोदिया पठानकोट के रामलीला ग्राउंड में सरकार द्वारा करवाए राज्य स्तरीय नव संवत्सर 2083 कार्यक्रम में पहुंचे।
इस दौरान उनके साथ सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क भी पहुंचे। जहां उन्होंने पहले रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर समागम में पहुंचे लोगों को संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे संतों को सम्मानित किया। पहली बार सरकार ने मनाया नव संवत्सर
मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब सरकार पहली बार नव संवत्सर का इस तरह से आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार, आम आदमी पार्टी और सनातन सेवा समिति के सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यहां शानदार आयोजन किया गया। उन्होंने सब को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी और साथ-साथ यही संदेश दिया कि सच्चे सनातन को सही सनातन को पहचाने।
सत्ता की हवस में डूबे फर्जी सनातनी
भाजपा पर तंज कसते सिसोदिया ने कहा कि सत्ता की हवस में डूबे हुए फर्जी सनातनियों से सनातन को बचाना जरूरी है। लोग खुद को भी बचाएं। क्योंकि, जो फर्जी सनातनी सनातन का चोला ओढ़ के सत्ता के हवस में आते हैं।
लोगों के पास उनका वोट लेकर जाते हैं, टैक्स लेके जाते हैं और अपने दोस्तों का दुनिया भर में कारोबार चलवाते हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी के जरिए उसका दुरुपयोग करके अपने विपक्षियों को जेल में भिजवाते हैं। लाखों लोगों के वोट काट सत्ता की हवस पूरा करना चाहते हैं
सिसोदिया ने कहा कि लाखों लोगों के वोट काट के सत्ता के हवस को पूरा करना चाहते हैं, उन लोगों से सनातन को बहुत खतरा है। ऐसे नकली सनातनियों से बच के रहें। ये सनातन के दुश्मन हैं। इनसे बच के रहें। कहा कि भारत को सनातन के रास्ते पर चल के बचाया जा सकता है। लेकिन सनातन को पहले ऐसे नकली लोगों से बचाना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *