शेखपुरा में जिले के करंडे थाना क्षेत्र के भिखनी गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर पावापुरी रेफर किया गया है। यह विवाद 40 डिसमिल भूमि को लेकर पिछले तीन वर्षों से चल रहा था। झड़प के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं, जिससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया
ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान भिखनी गांव निवासी जगन केवट के पुत्र शंभू केवट, चंदन केवट, अजीत केवट और पवन केवट के रूप में हुई है। एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। अन्य दो घायलों का इलाज कहीं और चल रहा है। घायलों ने बताया कि गांव के सिधन महतो, कृष्णनंदन पंडित, प्रताप महतो, सतीश महतो, मंटू महतो, रामबालक महतो और छोटू महतो ने धारदार हथियारों से लैस होकर उन पर हमला किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भिखनी गांव पहुंची
करंडे थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भिखनी गांव पहुंची, लेकिन वहां किसी पक्ष से मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के लोग घायलों का इलाज कराने अस्पताल गए हुए थे। पुलिस ने कहा कि मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link