मंडल कारा में बंदियों के बीच खेल सामग्री का वितरण:मुख्य धारा से जुड़ने के लिए किया मोटिवेट, कंप्यूटर-खेती के हुनर भी सिखाए जा रहे




समस्तीपुर मंडल कारा के बापू सभागार में रविवार को लॉ फाउंडेशन पटना की ओर से मानसिक रूप से बीमार बंदियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बंदियों को मुख्य धारा से जुड़ने के लिए मोटिवेट किया गया। बंदियों को बताया गया कि अगर उन्हें विधिक सहायता की जरूर है कि तो संस्थान उन्हें सहायता उपलब्ध कराएगी। मौके पर बंदियों के बीच शारीरिक एवं मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए खेल सामग्रियों का भी वितरण किया गया। कैरम बोर्ड-लूडो, बैडमिंटन बांटे मौके पर जेल अधीक्षक प्रशांत ओझा कारा प्रभारी उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक कंचन कुमारी आदि ने बंदियों के बीच खेल सामग्री उपलब्ध कराया। बंदियों को वॉलीबॉल वॉलीबॉल नेट, कैरम बोर्ड, लूडो, बैडमिंटन एवं बैडमिंटन नेट उपलब्ध कराया है ताकि वह जेल में रहते हुए अपने शरीर को फीट रख सके। बंदियों को हुनर सिखाए जा रहे मौके पर लॉ फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रवीण कुमार अधिवक्ता संतोष कुमार, शालिनी व गौरव कुमार की ओर से मानसिक रोगों से ग्रसित बंदियों को जागरूक किया। उन्हें मुख्य धारा में जुड़ने के लिए मोटिवेट किया गया। उन्होंने बंदियों को बताया कि वह जब जेल से छूटकर बाहर जाएंगे तो समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अपने जीवन को सुंदर और आत्मनिर्भर बना सकते हैं। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मशरूम उत्पादन, कंप्यूटर, खेती आदि हुनर सिखाए जा रहे हैं। उस हुनर को सीख कर जेल से छूटने के बाद बंदी मुख्य धारा में जुड़कर कारोबार को करें ताकि समाज में खोई हुई उनकी प्रतिष्ठा वापस हो सके। जेल में चलाए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रमों में हुनर सिखाने वाले को सरकारी स्तर पर मदद भी उपलब्ध कराई जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *