[ad_1]
जयपुर पुलिस ने जालसाजी के मामले में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक को अरेस्ट किया है। पेसेंट के डॉक्यूमेंट में कांटछांट कर हॉस्पिटल संचालक की ओर RGHS साइट पर अपलोड किए थे। मानसरोवर थाना पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है।
.
SHO (मानसरोवर) लखन सिंह खटाना ने बताया- जालसाजी के मामले में डॉ. सोमदेव बंसल (45) पुत्र जगदीश बंसल निवासी समराथल धौलपुर को अरेस्ट किया है। वह श्याम नगर में रहकर मानसरोवर स्थित निविक हॉस्पिटल का संचालन करते है। सितम्बर-2025 में एडवोकेट जितेंद्र शर्मा की ओर से मानसरोवर थाने में निविक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान लापरवाही के चलते मां की मौत का आरोप लगाया था।
मानसरोवर थाने में दर्ज FIR पर कार्रवाई नहीं होने पर वकीलों की ओर से हाईकोर्ट रोड जाम कर प्रदर्शन किया गया था। मामले की जांच के दौरान हॉस्पिटल संचालक डॉ. सोमदेव बंसल की ओर से कई पेसेंट के डॉक्यूमेंट में कांटछांट कर RGHS साइट पर अपलोड करने की अनियमिता पाई गई। पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए रविवार दोपहर आरोपी डॉक्टर डॉ. सोमदेव बंसल को अरेस्ट किया गया। मामले में इलाज के चलते लापरवाही नहीं पाई गई है।
[ad_2]
Source link