मोगा में पति ने पत्नी को रॉड से मारा:महिला की टांग दो जगह से टूटी, शराब के पैसे नहीं मिलने से नाराज था




मोगा के कच्चा दोसांझ रोड पर घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की एक टांग दो जगह से टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मिनी चाहल (दो बेटियों की मां) के रूप में हुई है, जो कच्चा दोसांझ रोड की निवासी है। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मिनी चाहल ने अस्पताल में बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीता है और उससे पैसे मांगता रहता है। इस वजह से उनके घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। लोहे की रॉड से किया हमला बीती शाम जब मिनी चाहल दूध लेकर घर पहुंची, तो उसके पति ने गाली-गलौज शुरू कर दी और शराब के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो पति ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला की एक टांग दो जगह से टूट गई। उसकी दूसरी टांग और बाजू पर भी गंभीर चोटें आई हैं। किसी तरह खुद को बचाते हुए महिला ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ ने घायल महिला का प्राथमिक इलाज करने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *