रुहेला समाज की बैठक, युवा सम्मेलन की घोषणा:खखरा ब्लॉक में 6 जून को होगा कार्यक्रम




बागपत के खखरा ब्लॉक में अखिल भारतीय रुहेला क्षत्रिय राजपूत विकास परिषद की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल रुहेला ने की, जबकि नगर अध्यक्ष संजय रुहेला सभासद ने संचालन किया। बैठक में बड़ी संख्या में रुहेला समाज के लोग उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल रुहेला ने बताया कि राजा रणबीर सिंह रुहेला ने 30 वर्षों तक दिल्ली पर शासन कर समाज का नाम रोशन किया था। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए अब युवाओं को नेतृत्व सौंपने की तैयारी है। इसी उद्देश्य से 6 जून को टपरी, सहारनपुर में एक युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और सुझाव देने की अपील की। डॉ. धर्मपाल रुहेला ने डॉ. कारणबीर रुहेला द्वारा टपरी में आईटीआई कॉलेज की स्थापना को समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। महामंत्री कुलदीप रुहेला ने प्रदेश सरकार से रुहेला समाज को जाति गणना में अलग स्थान देने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘दर्जी’ और ‘छिप्पी’ व्यवसाय हैं, जाति नहीं। रुहेला समाज को उसकी वास्तविक पहचान के अनुसार दर्ज किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान अग्रवाल मंडी टटीरी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद एडवोकेट अर्पित रुहेला का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा सरकार का आभार भी व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संजय रुहेला, सुभाष रुहेला, विनोद, सचिन रुहेला, सुनील रुहेला, दीपक रुहेला, शिवराज रुहेला, सतीश रुहेला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *