आजमगढ़ टोल प्लाजा पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट:दर्ज हुआ मुकदमा, मोबाइल से डिलीट करवा दिया वीडियो




आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला टोल प्लाजा के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट का वीडियो भी आया है जिसे रानी की सराय थाने की पुलिस ने डिलीट कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी मो. सैफ और मो. सलीम का आरोप है कि शनिवार शाम कोटिला बाजार से सब्जी खरीदकर लौटते समय चकनवा पेट्रोल पंप के पास ट्रक गैराज संचालक मो. सलीम निवासी डुगडुगवां और अन्य लोगों ने उन पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में वे घायल हो गए और आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव निवासी सूर्यप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि अमौड़ा के कुछ लोग उनकी मोटर पार्ट्स की दुकान में घुस आए और हॉकी-डंडों से हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर दुकान में रखे 47,600 रुपये लूटकर फरार हो गए। मो. सैफ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *