सचिन पायलट बोले- मुख्यमंत्री किसान विरोधी:सूपड़ा साफ होने के डर से पंचायती राज चुनाव नहीं करवा रही सरकार




राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान विरोधी है। मुख्यमंत्री ने किसानों को महज 20-25 दिन ही काम करना बताया है, जो हास्यास्पद है। किसान की जान तो उसकी फसल में अटकी रहती है। किसान से ज्यादा कोई मेहनत करता हो तो मुझे बताओ। पायलट ने सवाल किया कि क्या अफसर 365 दिन काम करते है। पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के लिए दिए बयान दर्शाता है कि मुख्यमंत्री का धरातल से संपर्क कितना है। पायलट ने यह बात रविवार शाम को दो दिवसीय दौरे पर टोंक के देवपुरा गांव में लाइब्रेरी की लोकार्पण कार्यक्रम में कही। सरकार ने ढाई साल में कुछ नहीं किया
पायलट ने कहा कि पंचायत राज के काम नहीं हो रहे है। सरकार ने ढाई साल में कुछ नहीं किया। सरकार को इससे कोई चिंता नहीं है। यह पता नहीं चल रहा है कि सरकार राजस्थान से चल रही है या दिल्ली से चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह पंचायत राज चुनाव नहीं करवा रही। सरकार को जनता का दबाव और आक्रोश का डर सता रहा है। सरकार को यह पता है कि पंचायत राज चुनाव कराए तो उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। कार्यकम के बाद मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने असम, केरल और पुडुचेरी चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा किया। ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को राहत दे सरकार
सचिन पायलट ने किसानों को लेकर कहा कि प्रदेश में ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर सरकार को तुरंत राहत देनी चाहिए, क्योंकि किसान हमारा पेट पालता है। वहीं पायलट ने जल जीवन मिशन घोटाले में आईएएस सुबोध अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि जो भी दोषी है, उस पर कार्रवाई हो, लेकिन दुर्भावनावश कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पायलट ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर कहा कि हमने एक बड़ा कलाकार खो दिया। इससे पहले पायलट का जगह जगह स्वागत किया है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सऊद सईदी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, निवाई के पूर्व विधायक कमल लोदी, एडवोकेट मूलचंद बैरवा, देवकरण गुर्जर समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *