पाली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोली सोजत विधायक:देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम




पाली के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सांसद सेवा केंद्र में रविवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस कांफ्रेस आयोजित की गई। जिसमें सोजत विधायक शोभा चौहान ने कहा कि यह देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है।
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में लाने का मजबूत आधार देगा।
उन्होंने बताया कि वर्षों से महिलाओं का राजनीति में प्रतिनिधित्व सीमित रहा है, जबकि उनकी जनसंख्या लगभग आधी है। अब इस अधिनियम के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने का रास्ता खुल गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, जिला मंत्री मनोहर कंवर, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, जिला महामंत्री नारायण कुमावत, प्रदेश मंत्री राकेश पवांर, तिलोक चौधरी, राहुल मेवाड़ा सहित कई जने मौजूद रहे। बताए अधिनियम के यह फायदे
– महिलाओं की आवाज सीधे नीति निर्माण तक पहुंचेगी।
– शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर बेहतर निर्णय होंगे।
– महिला नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा।
– शासन व्यवस्था अधिक मजबूत होगी।
– देश का विकास अधिक समावेशी बनेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *