RANA ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि:प्रेम भंडारी बोले- उनकी आवाज़ और विरासत सदैव अमर रहेगी




राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने महान गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संगीत और व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। उन्होंने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रेम भंडारी ने बताया कि उन्हें कई वर्ष पूर्व जोधपुर में आयोजित एक समारोह के दौरान आशा भोसले के साथ समय बिताने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने कहा कि उस मुलाकात की यादें आज भी उनके हृदय में संजोई हुई हैं और लंबे समय तक उनसे उनका संपर्क भी बना रहा, हालांकि पिछले कुछ वर्षों से उनसे बातचीत नहीं हो पाई थी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा थी कि आशा भोसले को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले अगले राजस्थानी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित करें, लेकिन अब यह इच्छा अधूरी ही रह गई। लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी महान विभूतियां हर दिन नहीं लेतीं जन्म ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भंडारी ने कहा कि वे प्रभु से कामना करते हैं कि आशा भोसले को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी महान विभूतियां हर दिन जन्म नहीं लेतीं। उनकी आवाज़ और उनकी विरासत सदैव अमर रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *