बीकानेर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वैष्णो धाम के पीछे स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की। जेएनवीसी थाना पुलिस ने 5 महिलाओं और 9 पुरुषों सहित कुल 14 लोगों को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है। इस दौरान मुख्य आरोपी बैरम खान को भी पुलिस ने पकड़ा है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस को लंबे समय से इस स्थान पर संदिग्ध और अवैध गतिविधियों के संचालन की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद गठित टीमों ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। संदिग्ध हालात में पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं और 9 पुरुषों को संदिग्ध परिस्थितियों में पाया। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फिलहाल मामले की जांच जारी है। मुख्य आरोपी बैरम खान गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य आरोपी बैरम खान को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गतिविधि का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है। साथ ही, इस मामले में संगठित गिरोह को लेकर भी जांच की जा रही है।
Source link