अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ महासभा के पदाधिकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टोंक के निवाई में 1 मई को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में आमंत्रित किया। साथ ही जयपुर के जगतपुरा में महल रोड पर बालिका छात्रावास के लिए आवंटित जमीन निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की। विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधी चंद शर्मा ने बताया- टोंक के निवाई में स्थित हरियाणा गौड़ ब्राह्मण छात्रावास परिसर में 1 मई को विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के लिए आज समाज के पदाधिकारियों ने सीएम से मुलाकात की है। महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंभूलाल कुईवाला ने बताया-प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सामने जयपुर के जगतपुरा में महल रोड पर बालिका छात्रावास के लिए आवंटित 3467 वर्ग मीटर जमीन को निशुल्क दर पर उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम अलियाबाद, राष्ट्रीय संयोजक सुभाष DMB, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रामनारायण कांजला भी मौजूद रहे।
Source link