नारी शक्ति वंदन से बदलेगी देश की सियासत:नागौर देहात जिलाध्यक्ष बोलीं- विधानसभा में बढ़ेंगी महिला विधायक, 33% आरक्षण मिलेगा




नागौर देहात की भाजपा जिलाध्यक्ष ​सुनीता रांदड़ ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन के लागू होने से देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने से विधानसभा में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका पहले से अधिक मजबूत होगी। सीकर में आज(रविवार) भाजपा जिलाध्यक्ष ​सुनीता रांदड़ भाजपा के ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान को लेकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रही थी। बैठक में मुख्य वक्ता रांदड़ ने कहा इस बार महिला आरक्षण लागू होगा, इसलिए महिला विधायकों की संख्या भी बढ़ेगी‌। महिला आरक्षण बिल देश की आधी आबादी के लिए होगा ऐतिहासिक उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का महिला आरक्षण बिल देश की आधी आबादी के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगा और इससे राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से अब संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें रिजर्व होंगी। नीति निर्माता बनकर देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी महिलाएं उन्होंने कहा कि इस अधिनियम को सोशल मीडिया और नमो ऐप के जरिए इस कानून के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। महिलाएं अब नीति निर्माता (Decision Makers) बनकर देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। ​इस बैठक के दौरान पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी, शारदा काबरा, भंवरी खोखर, सुमन वर्मा, उमा सैनी और अनुराधा समेत अनेक भाजपा महिला पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहीं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *