रींगस में सड़क हादसे में युवक घायल:गंभीर हालत में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती, राहगीर बोले- खराब सड़क की वजह से स्लिप हुई बाई




रींगस से श्रीमाधोपुर मार्ग पर मालाकाली मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बल्लूवाली ढाणी तन ढालियावास निवासी 26 वर्षीय धोलूराम सैनी पुत्र रामस्वरूप सैनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क की खराब हालत के कारण उनकी बाइक फिसल गई। मौके पर मौजूद सायर मल सैनी और जनसेवक अशोक यादव ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपनी निजी कार से तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अस्पताल में चिकित्सकों ने धोलूराम की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉक्टरों ने परिजनों को भी सूचना दे दी है और युवक का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार रींगस से श्रीमाधोपुर तक सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से धीमी गति से चल रहा है। खासकर मालाकाली मोड़ पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लगातार हादसों से लोगों में आक्रोश सड़क की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कई बार सड़क जाम और धरना प्रदर्शन के जरिए प्रशासन और ठेकेदार का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *