अमृता वड़िंग ने सपना के परिवार से की मुलाकात:मोगा में परिजनों के साथ दुख साझा किया; वृंदावन हादसे में हुई थी मौत




पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग और मोगा से हलका इंचार्ज मालविका सूद ने वृंदावन हादसे में जान गंवाने वाली मोगा निवासी सपना हंस के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और सपना की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बीते दिनों वृंदावन में हुए हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिनमें मोगा की सपना हंस भी शामिल थीं। उनकी मौत के बाद पूरे मोगा में शोक की लहर है। सपना का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके बेटे के विदेश से लौटने के बाद किया जाएगा। वडिंग ने हादसे को प्रशासनिक लापरवाही बताया मीडिया से बात करते हुए अमृता वड़िंग ने इस घटना को दुखद और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने जानकारी दी कि हादसे में बची एक लड़की अभी गहरे सदमे में है और बात करने की स्थिति में नहीं है। वड़िंग ने कहा कि इस हादसे में कुल 32 लोगों की जान गई, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। बोलीं- सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर साल करोड़ों श्रद्धालु वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों पर जाते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते। उन्होंने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया गया था, जिसके कारण वह पलट गई। मौके पर बचाव के लिए भी कोई ठोस व्यवस्था मौजूद नहीं थी। सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी अमृता वड़िंग ने सरकार से अपील की कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने जोर दिया कि जब श्रद्धालु अरबों रुपए का चढ़ावा चढ़ाते हैं, तो उनकी जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *