बरनाला में एक महिला नशा तस्कर द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई दुकान को पुलिस ने गिरा दिया है। यह कार्रवाई सिविल प्रशासन (नगर सुधार ट्रस्ट) के सहयोग से की गई, जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिला पुलिस के एसपी अशोक शर्मा, डीएसपी सतवीर सिंह, सिटी पुलिस थाना एक के प्रभारी लखविंदर सिंह और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृष्णा नामक महिला पर नशा तस्करी के करीब 9 केस दर्ज हैं। जमानत पर आने के बाद भी कर रही थी तस्करी पुलिस के अनुसार, यह महिला वर्तमान में जमानत पर बाहर है। इसके बावजूद वह लगातार नशा तस्करी की गतिविधियों में शामिल पाई गई। जांच में सामने आया था कि महिला ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध दुकान का निर्माण किया था। पुलिस और सिविल प्रशासन ने की कार्रवाई पुलिस और सिविल प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान इस अवैध दुकान को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नशे के काले कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।
Source link