पूगल पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 420 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया




बीकानेर जिले में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पूगल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरडी 682 से सतासर रोड के पास से एक व्यक्ति को 420 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दंतौर के वार्ड नंबर 3 निवासी केवलप्रकाश पुत्र बुद्धराम बिश्नोई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से यह अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया। इस मामले में पूगल पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। खाजूवाला पुलिस थाने के उपनिरीक्षक हरपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। यह कार्रवाई थानाधिकारी समरवीर सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में अजय सिंह, सुशील कुमार, आसूलाल भादू, सुरेश कुमार और सज्जन कुमार शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *