रोटरी क्लब के तत्वावधान में 3 दिवसीय योग शिविर



मधुबनी|रविवार को रोटरी क्लब मधुबनी के तत्वावधान में त्रि-दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए रोटरी क्लब की डॉ माला कुमारी व रौशन कुमार ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा समय समय पर जनसरोकर से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इस कड़ी में इस त्रि-दिवसीय योग शिविर के आयोजन में शहर के बुद्धिजीवियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन के दौरान योग प्रशिक्षक और मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ के कनीय आचार्य संजय जायसवाल ने कहा कि दौड़-भाग भड़ी जिंदगी में लोग स्वाथ्य-आरोग्य पर ध्यान कम देने लगे हैं। मौके पर रोटरी क्लब मधुबनी के सचिव विवेक महासेठ ने कहा कि सोमवार तक चलने वाले इस योग शिविर में कोई भी निःशुल्क शामिल हो सकते हैं। मौके पर रोटरी क्लब मधुबनी के डॉ केके दास, डॉ कौशल कुमार भारती आदि थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *