Strong Winds Today, Temp Below Normal; Bathinda Records 35.4°C



पंजाब और चंडीगढ़ में आज दिन में तेज हवाएं चलेंगी। सुखना लेक सुबह के समय मौसम।

पंजाब और चंडीगढ़ में दिन में तेज धूप निकलने से अब तापमान बढ़ने लगा है। एक दिन में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई है। हालांकि, यह सामान्य से अब 2.8 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम ड्राई रहेगा, लेकिन 16 और 17 अप्रैल को कुछ स्थ

.

इस तरह का चल रहा है मौसम उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर लगभग 110 नॉट (करीब 200 किमी प्रति घंटा) की रफ्तार से चलने वाली सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम सक्रिय बनी हुई है। इसके साथ ही 15 अप्रैल 2026 से एक नया लेकिन कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आंशिक बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है तथा तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

फाजिल्का और रूपनगर में अधिक बारिश

पंजाब में अप्रैल महीने के दौरान 1 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक अब तक कुल औसत 26.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो इस अवधि की सामान्य औसत 4.9 मिमी से 435 प्रतिशत अधिक है। जिलों के अनुसार, मोहाली में 31.7 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य 2.7 मिमी से 1075 प्रतिशत ज्यादा है। राज्य में सबसे अधिक बारिश फाजिल्का में 56.8 मिमी और रूपनगर में 53.8 मिमी दर्ज की गई,

जबकि होशियारपुर में सबसे कम 4.5 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 28 प्रतिशत कम है। वहीं, 12 अप्रैल तक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें गुरदासपुर में 6.7 मिमी और पठानकोट में 3.8 मिमी वर्षा शामिल है।

दिन में तेज हवाएं चलेगी

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, 16 और 17 अप्रैल को पंजाब के कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष दिनों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। अगले तीन दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। आने वाले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *