Assembly Election 2026 west Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam poll


  • Hindi News
  • National
  • Assembly Election 2026 West Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam Poll

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के मालदा में दो दिन पहले न्यायिक अधिकारियों पर हमले हुए थे। शुक्रवार को भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि हार का डर साफ तौर पर TMC को परेशान कर रहा है और इसी वजह से, वे अलग-अलग जगहों पर हिंसा कर रहे हैं।

ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां चुनाव आयोग के अधिकारियों को घेर लिया गया और काले झंडे दिखाए गए। टीएमसी बल, धमकी और गुंडागर्दी के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।

उधर तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता अभिषेक बनर्जी ने बांकुरा में कहा कि बीजेपी के साथ रहना अल्सर के साथ जीने जैसा है, जबकि उसे हटाना कैंसर का इलाज करने जैसा है।

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।

चुनाव से जुड़ अपडेट्स

  • पीएम मोदी 4 अप्रैल को केरल जाएंगे। तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद तिरुवनंतपुरम के किल्लीपालम जंक्शन से करमना तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।
  • DMK नेता कनिमोझी ने कहा कि AIADMK और भाजपा में AIADMK चीफ एडप्पडी के पलानीस्वामी का हाल नीतीश कुमार जैसा हो सकता है। लोकतंत्र के लिए AIADMK राज्य में विपक्ष में तो रहे।

पांचों राज्यों में चुनाव के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा उम्मीदवार ने चाय पे चर्चा की, लोगों से मिले

खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने अपने एरिया में ‘चाय पे चर्चा’ प्रोग्राम किया। इस दौरान उन्होंने गोलबाजार इलाके के व्यापारियों और लोगों से बातचीत की। दिलीप ने कहा कि मैं यहां अक्सर आता हूं। यहां लोगों को बहुत सारी दिक्कतें हैं। TMC पार्टी कुछ नहीं करती। जब BJP सत्ता में आएगी, तो ये सारी दिक्कतें हल हो जाएंगी।

03:37 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी आज शाम पुडुचेरी में रोड शो करेंगे

03:23 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने 8वीं सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की

चुनाव आयोग ने गुरुवार को ही SIR की 8वीं सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी कर दी है। आयोग ने बताया कि उसने पश्चिम बंगाल में विचाराधीन लगभग 52 लाख मामलों का निपटारा कर दिया है। EC ने उम्मीद जताई कि कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर यह प्रक्रिया अगले 4 दिन में पूरी हो जाएगी।

02:56 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता बोले- हार का डर टीएमसी को परेशान कर रहा है

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, हार का डर साफ तौर पर TMC को परेशान कर रहा है और इसी वजह से, वे अलग-अलग जगहों पर हिंसा कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां चुनाव आयोग के अधिकारियों को घेर लिया गया और काले झंडे दिखाए गए। टीएमसी बल, धमकी और गुंडागर्दी के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।

02:46 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता बोले- ममता क्यों सोच रहीं कि सब उनके हिसाब से चलेगा

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, अब एडमिनिस्ट्रेशन इलेक्शन कमीशन के कंट्रोल में आ गया है। तो ममता बनर्जी क्यों सोच रही हैं कि सब कुछ उनके हिसाब से चलेगा? सब कुछ कमीशन के अधिकार के हिसाब से चलेगा।

02:43 AM3 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

देश के 5 राज्यों में चुनाव, 4 मई को एकसाथ रिजल्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *