Babupurwa IIFL Bank Accused of Rs 7.50 Lakh Cheating


बाबूपुरवा में आईआईएफएल बैंक शाखा के कर्मचारियों पर सर्राफ का मिलावटी सोना थमाकर 7.50 लाख हड़पने का आरोप लगा है। सोना गलाने पर सर्राफ को हकीकत का पता चला तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद बैंक पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।

.

बैंक के बाहर हंगामा करते लोग

बैंक के बाहर हंगामा करते लोग

कम दामों में खरीदने के लालच में फंसे

गोविंद नगर टी ब्लाक निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा की इलाके में सेठ राधा-कृष्ण ज्वैलर्स के नाम से दुकान हैं। सुरेंद्र ने बताया कि किदवई नगर में रहने वाले योगेंद्र पांडेय उनके 10 साल पुराने ग्राहक हैं। शुक्रवार को वह उनके पास पहुंचे और कहा कि किदवई नगर स्थित आईआईएफएल बैंक की शाखा प्रबंधक स्वाती श्रीवास्तव उनकी जान-पहचान की है।

उनकी बैंक में किसी ग्राहक ने 1.13 ग्राम सोना रखकर लोन लिया था, जिसे वह अदा नहीं कर पाया। बैंक उसका सोना बेच रही है, जिसके बदले में उन्हें 7.50 लाख रुपये देने होंगे। लालच में आकर उन्होंने सौदा कर लिया और शाखा प्रबंधक स्वाती श्रीवास्तव के कहने पर सोना गलाने से पहले ही 7.50 लाख रुपये बैंक के खाते में आनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

सोना गलाने पर 25 ग्राम ही निकला

इसके बाद बैंक कर्मी की मौजूदगी में सोना गलाया तो उसमें सिर्फ 25 ग्राम ही निकला। इस पर उन्होंने रुपये वापस करने को कहा तो इंकार कर दिया। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों से पुलिस ने लोन लेने वाले ग्राहक के बारे में जानकारी करने की कोशिश की तो प्रबंधक स्वाती और अन्य कर्मचारी उन्हें भी गुमराह करते रहे।

मामले में बैंक की शाखा प्रबंधक स्वाती श्रीवास्तव से जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ बोलने से इंकार किया। बाबूपुरवा थानाप्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने शिकायत मिली है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *