बरनाला जिले में हथियारबंद बाइक सवार लुटेरों ने डेढ़ घंटे के भीतर तीन शराब के ठेकों को निशाना बनाया। इस दौरान बदमाशों ने करीब 60 हजार रुपये की नगदी लूट ली, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वारदात में सीसीटीवी में कैद हुई है। एक
.
लुटेरे तेजधार हथियारों और एक रिवाल्वर से लैस थे। उन्होंने सबसे पहले तपा-दीलवा रोड पर स्थित गांव ढिल्लवा के ठेके पर धावा बोलने का प्रयास किया, लेकिन मजबूत ताला लगा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके तुरंत बाद, बदमाशों ने पास के गांव सुखपुरा मोड़ के ठेके को निशाना बनाया और वहां से 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। एक जगह घुस नहीं पाए लुटेरे
वारदात का सिलसिला यहीं नहीं रुका। लुटेरों ने फिर बरनाला-बाजाखाना रोड पर जेल रोड के पास स्थित एक अन्य ठेके को निशाना बनाया और वहां से करीब 35 हजार रुपये लूट लिए। एक अन्य स्थान पर जब बदमाशों ने घुसने की कोशिश की, तो सेल्समैन ने बहादुरी दिखाते हुए उन पर शराब की बोतलों से हमला कर दिया, जिससे लुटेरों को भागना पड़ा।
लुटेरों से बोतलों से मुकाबला करते सेल्समैन
रात 9 से 10 बजे के बीच हुई वारदात सीसीटीवी में कैद
यह पूरी घटना रात 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच हुई। लुटेरे एक जगह सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं, जबकि दूसरी जगह एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। उन्होंने दावा किया कि एक आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है और तीनों बाहरी जिले के रहने वाले लग रहे हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फायरिंग के बाद भी नहीं डरे सेल्समैन, बोतलों से करते रहे वार
गांव दिल्लवां के ठेके को बाहर से ठेकेदार के करिंदे ने अंदर से ताला लगाया हुआ था। लोहे का गेट था। लुटेरों ने उसे खोलने की और तोड़ने की कोशिश की। जब वह सफल नहीं हुए तो उन्होंने गुस्से में गेट रॉड मारकर तोड़ने की कोशिश की। इसपर अंदर बैठे सेल्समैनशराब की बोतलों से उन पर हमला करना शुरू कर दिया। एक लुटेरे के हाथ में रिवाल्वर भी था और उसने गोली भी चलाई। लेकिन वह गेट खोलने में सफल नहीं हो सके। अंदर से उसने बोतले फेकनी जारी रखी। जिसके बाद वह वहां से भाग गए।