Barnala Student Alisha Rani Chosen for Japan Sakura Science Program 2026


बरनाला की छात्रा अलीशा रानी जापान दौरे के लिए चयनित।

बरनाला जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल (कन्या) की 12वीं कक्षा की छात्रा अलीशा रानी को जापान के शैक्षिक दौरे के लिए चुना गया है। बता दे कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा उन्हें सकुरा साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम 202

.

अलीशा रानी देश भर से चुने गए 56 विद्यार्थियों और पंजाब से चयनित तीन छात्रों में से एक हैं। वह 24 मई से 30 मई तक एक सप्ताह के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से जापान का दौरा करेंगी।

छात्रा अलीशा रानी की फोटो।

छात्रा अलीशा रानी की फोटो।

मेहनत और योग्यता से चयन

डिप्टी कमिश्नर बरनाला, हरप्रीत सिंह (आईएएस) ने बताया कि सरकार विद्यार्थियों को ऐसे अवसर प्रदान करती है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि बच्चे अपनी मेहनत और योग्यता से ऐसे सुनहरे मौके हासिल कर रहे हैं।

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा भी कर चुकी पास

जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) सुनीतइंदर सिंह ने जानकारी दी कि इस शैक्षिक दौरे के लिए शिक्षा मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों वाले विद्यार्थियों का चयन करता है। अलीशा रानी ने इससे पहले नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी, जिसके तहत उसे 12 लाख रुपए की छात्रवृत्ति मिल रही है।

कक्षा-10 में मिले 97 प्रतिशत अंक

डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर डॉ. बरजिंदरपाल सिंह ने बताया कि अलीशा ने कक्षा 8 में भी मेरिट सूची में स्थान बनाया था और कक्षा 10 में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया था।

दौरा नई सीख और एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा

इस अवसर पर अलीशा रानी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इच्छा थी कि उन्हें ऐसे शैक्षिक दौरे पर जाने का मौका मिले। उन्होंने बताया कि यह दौरा उनके लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई सीख और एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा।

परिजनों ने जताई खुशी

अलीशा रानी के पिता आशु कुमार और मां रिंपी रानी ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व और खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अलीशा को जापान जाने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान की बात है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *