मुजफ्फरपुर SSP ने अपर थानाध्यक्ष को निलंबित किया:कर्तव्य में लापरवाही का आरोप, ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे
मुजफ्फरपुर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के प्रयासों के बीच, वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने कार्रवाई की है। उन्होंने बेनीबाद थाना के अपर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) दीपक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के गंभीर…