खगड़िया में EO की गाड़ी में तोड़फोड़:अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, सफाई इंस्पेक्टर घायल
खगड़िया में स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम पर शुक्रवार को हमला हुआ। अतिक्रमणकारियों ने कार्यपालक पदाधिकारी (EO) की गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हमले में स्वच्छता निरीक्षक राजीव रंजन कुमार घायल हो गए।…