विधायक राहुल शर्मा ने वर्तमान सरकार को बताया 'राहु-केतु':बोले-राज्य के विकास और प्रशासन पर पड़ रहा असर, आम जनता भुगत रही खामियाजा
जहानाबाद में स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और सत्ता परिवर्तन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। विधायक ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नीतीश कुमार को जिस तरह से किनारे किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।…