महिसौड़ी में घर का जर्जर छज्जा गिरा, महिला घायल:मकान मालिक को स्थिति के बारे में बताया था, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
जमुई के महिसौड़ी इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक घर का चार साल से जर्जर हालत में लटका छज्जा अचानक गिर गया, जिससे 38 वर्षीय सुहानी खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। सुहानी खातून महिसौड़ी निवासी शमशेर की पत्नी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह छज्जा काफी समय से क्षतिग्रस्त था…