नाबालिग से वृंदावन में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी; उज्जैन पुलिस की कार्रवाई

उज्जैन जिले के भाटपचलाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन से बरामद किया है। इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। भाटपचलाना थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को वृंदावन से गिरफ्तार…

Read More

भोपाल में मृत बछड़ा फेंकने वाला गिरफ्तार:आरोपी को पकड़ने पुलिस ने 400 सीसीटीवी खंगाले; चमड़े के पर्स-बटुए बनाता है

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास सड़क किनारे मृत बछड़ा फेंककर धार्मिक भावनाएं भड़काने की घटना के बाद शहर का माहौल गरमा गया था। आक्रोशित हिंदू संगठनों ने तलैया थाने का घेराव कर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बढ़ते दबाव और संवेदनशीलता को देखते…

Read More

पदभार ग्रहण करने के बाद ग्वालियर आए पवैया:सिंधिया से मुलाकात पर बोले-हम भाजपा के एक परिवार का हिस्सा हैं, पार्टी मजबूत करेंगे

मध्य प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ग्वालियर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया और मंत्री नारायण सिंह कुशवाह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पवैया ने ग्वालियर की…

Read More

टीकमगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में लगी आग:गैस सिलेंडर फटने से पति झुलसा, गंभीर हालत में झांसी रेफर

टीकमगढ़ के दिगौड़ा कस्बे में रविवार दोपहर एक मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा रैकवार के पति बली रैकवार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। खाना बनाते समय हुआ हादसा घटना दोपहर करीब 3 बजे…

Read More

पन्ना में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू:सांसद बीडी शर्मा ने किया शुभारंभ, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का संकल्प दिलाया

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पन्ना नगर मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का शुभारंभ किया। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन खजुराहो सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त (बीडी) शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं…

Read More

सागर के 6 नरीय निकायों में एल्डमैन घोषित:नगर परिषदों में 4-4 और बीना, मकरोनिया नगर पालिका में 6-6 मनोनीत पार्षद बनाए

प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद रविवार को नगरीय निकायों में एल्डरमैन के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसमें सागर जिले की 2 नगर पालिका और 4 नगर परिषदों में मनोनीत पार्षद नियुक्त किए गए हैं। जिसमें बीना और मकरोनिया नगर पालिका में 6-6 और नगर परिषद कर्रापुर, बिलहरा, सुरखी और राहतगढ़ में…

Read More

पूर्व साथी ने किन्नर पर किया चाकू से हमला:इंदौर में रुपए न देने पर किया वार; कनाड़िया में कार सवारों ने पुलिस की वर्दी पकड़कर की मारपीट

इंदौर के राजेंद्र नगर में रहने वाले किन्नर पर उसके पूर्व साथी ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को रुपए की जरूरत थी। इसके लिए उसने किन्नर से रुपए उधार मांगे थे। नहीं देने पर चाकू मारकर फरार हो गया। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। राजेंद्र नगर…

Read More

खरगोन नगरपालिका में सांसद-विधायक समर्थक 6 एल्डरमैन नियुक्त:कसरावद, भीकनगांव, महेश्वर सहित अन्य परिषदों में 4-4 सदस्यों को मौका

खरगोन नगर पालिका परिषद में 6 एल्डरमैन नियुक्त हुए हैं, जबकि जिले की अन्य नगर परिषदों में 4-4 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इन एल्डरमैन के नामों का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और जल्द ही एक समारोह में इन्हें पदभार सौंपा जाएगा। खरगोन नगर पालिका में भाजपा समर्थित एल्डरमैन के रूप में…

Read More

शौचालय में भोजन पकाने का मामला:शिक्षक, जन शिक्षक निलंबित; तीन अधिकारियों को नोटिस जारी

डिंडौरी के शहपुरा विकासखंड स्थित डोम दादर गांव में प्राथमिक स्कूल और आंगनवाड़ी भवन के बच्चों के लिए शौचालय में मध्याह्न भोजन पकाने का मामला सामने आया था। इस खबर के 28 मार्च को प्रसारित होने के बाद, सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव ने कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार, प्राथमिक…

Read More

सीधी में बल्कर पहाड़ी से टकराकर पलटा:ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, गंभीर हालत में रीवा रेफर

सीधी के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनाढ़ के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बल्कर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रीवा रेफर करने…

Read More