डीग में 24 साइबर ठग गिरफ्तार, 5 बाल अपचारी डिटेन:पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटीवायरस' के तहत की कार्रवाई, फर्जी सिम और नकदी बरामद
डीग में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरण गोपीनाथ कांबले के निर्देश पर पुलिस टीमों ने 24 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 5 विधि से संघर्षरत बाल अपचारियों को भी डिटेन किया गया।…