‘ऑटो चलाने वाले मुकेश ने शादी का झांसा दिया। मेरी मांग में सिंदूर भरा। वह होटलों में मुझे पत्नी बनाकर ले जाता। वहां 4-4 घंटे रहकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता था। एमबीए की पढ़ाई कर रहा मानवेंद्र मुझे अपने कमरे पर ले गया। मकान मालिक से बताया कि छोटी बह
.
ये कहते हुए गोरखपुर में नौवीं की छात्रा रो पड़ी। 14 साल की लड़की का आरोप है कि 4 महीने में उससे 10 लोगों नें दरिंदगी की है। पुलिस ने इस केस में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानिए कैसे हाई-फाई जिंदगी जीने के सपने देखने के चक्कर में एक लड़की फंसती चली गई…
9वीं की छात्रा अपने साथ हुई घटना बताते-बताते रो पड़ी।
मां बीमार-मौसा ने पढ़ाने की जिम्मेदारी ली थी
पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा की मां मानसिक रूप से बीमार हैं। पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। घर की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से छात्रा को चौरी-चौरा इलाके में रहने वाली उसकी मौसी और मौसा अपने घर लेकर गए। मौसा ने छात्रा को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली थी। पास के ही इंटर कॉलेज में 9वीं क्लास में एडमिशन कराया था। लेकिन रील बनाने का शौक रखने वाली छात्रा हाईफाई जिंदगी जीना चाहती थी। शार्टकट तरीके से अमीर बनना चाहती थी।
स्कूल आते-जाते उसका ऑटो चालक मोनू उर्फ मनीष से परिचय हो गया। मोनू छात्रा से हंसी मजाक करने लगा। आते-जाते वह स्कूल भी छोड़ता था। दोनों के बीच मोबाइल पर भी बातें होने लगीं।
ये ऑटो चालक मोनू उर्फ मनीष है। छात्रा की इससे दोस्ती थी। जब वह स्कूल जा रही थी, तो यही उसे अपने साथ ले गया था।
1 नवंबर की सुबह छात्रा करीब 9 बजे मौसी के घर से स्कूल जाने के लिए निकली। रास्ते में ऑटो चालक मनीष राजभर उर्फ मोनू मिला। मोनू ऑटो में बैठाकर उसे एक निर्माणधीन मकान में लेकर गया। जहां पर उसने शारीरिक संबंध बनाए।
इसी बीच उसके दो दोस्त किशन सिंह और मुर्गा काटने वाला समीर उर्फ दिलशाद भी आ गया। दोनों ने भी एक-एक करके छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद छात्रा को सड़क पर छोड़ दिया।
छात्रा से रेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी।
बहन बनाकर एमबीए छात्र ने की दरिंदगी
छात्रा ने पुलिस को बताया कि मेरे साथ यह सब होने के बाद अब मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे घर जाऊं। मैंने ऑटो पकड़ा और रामगढ़ताल निकल गई। वहां जाकर बैठी थी। तभी मुझे एक युवक मिला। वह आकर मुझसे बातें करने लगा। मैंने उसे अपनी परेशानी बताई।
उसने अपना नाम मानवेंद्र पांडेय बताया। मानवेंद्र देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक किराए का कमरा लेकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। मानवेंद्र मुझे विश्वास में लेकर अपने कमरे पर ले गया। वहां मकान मालिक को बताया कि मेरी छोटी बहन आई है।
तस्वीर आरोपी मानवेंद्र पांडेय की है। ये एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।
रात के समय उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया। मैं बहुत डर गई थी। कुछ बोल भी नहीं पाई। उसने कहा- घबराओ मत, सब सही हो जाएगा। मैं तुमसे शादी करके तुम्हारे सारे शौक पूरे करूंगा। इस तरह मैं उसके साथ किराए के कमरे में 1 महीने तक रही। इसके बाद वह मुझे सड़क पर छोड़कर कहीं चला गया। लौटकर वापस नहीं आया।
पति ने रेप किया, पत्नी गलत धंधे का बनाती दबाव
छात्रा सड़क पर इधर-उधर घूम रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रुस्तमपुर में रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति रोहित साहनी से हुई। रोहित विश्वास में लेकर छात्रा को अपने घर ले गया। वहां पर पत्नी निशा चौहान से मिलवाया।
छात्रा ने बताया कि यहां भी रोहित साहनी दूसरे ही दिन से उसके साथ रेप करने लगा। वहीं पत्नी निशा गलत काम करने का दबाव बनाती थी। निशा चौहान ने दबाव बनाकर कुछ लोगों के साथ सोने पर मजबूर किया था।
ये आरोपी रोहित है। रोहित पर रेप करने और उसकी पत्नी पर गलत धंधे का दबाव बनाने का आरोप है।
मैं वहां से किसी तरह भागकर निकली तो फुटहवा इनार के पास मुझे ऑटो चालक मुकेश गौड़ मिला। मुझे मुकेश ने अपने साथ रखा और शादी का झांसा दिया। उसने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वह चौरी चौरा क्षेत्र के होटल में मुझे पत्नी बनाकर ले जाता था। वहां 4-4 घंटे रहकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
इस तरह जहां भी गई। वहां मेरे साथ गलत ही हुआ। किसी को भी मेरे ऊपर दया नहीं आई। अब मैं आगे का भविष्य सोचकर परेशान हूं। इतना सबकुछ होने के बाद भला कौन मुझे स्वीकार करेगा।
पकड़े गए 11 आरोपी, बढ़ सकते हैं और नाम
चौरी चौरा पुलिस ने बुधवार को मधुबन होटल संचालक धर्मराज यादव, किशन सिंह, समीर उर्फ दिलशाद, मनीष राजभर उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी क्रम में पुलिस ने गुरुवार को देवरिया रुद्रपुर के एमबीए की पढ़ाई करने वाले मानवेंद्र पांडेय, रामगढ़ताल के रूस्तमपुर निवासी रोहित साहनी, रोहित की पत्नी निशा चौहान, चौरी चौरा के आकाश गौड़, हरमेंद्र जायसवाल और रेस्टोरेंट संचालक अजय निषाद और शरण देने के आरोप में नीतू उर्फ रिया शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। पुलिस की मानें तो इस मामले की जांच चल रही है। आगे और भी नाम सामने आ सकते हैं।
मधुबन होटल को पुलिस ने सील कर दिया है। आरोपी होटल संचालक धर्मराज यादव को जेल भेज दिया है।
पति-पत्नी के मोबाइल से मिले कई अहम सुराग
पुलिस को रोहित और निशा के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए तथ्य और कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। मोबाइल में मिले अहम सुराग के आधार पर विवेचना जारी है।
इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया-
11 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच चल रही है, आगे साक्ष्य के आधार पर जो भी नाम सामने आएंगे, उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।
पूरा मामला जानिए
4 महीने पहले लापता हुई थी
पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2025 को छात्रा सुबह 9 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जहां उसे ऑटो चालक निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां रेप किया। थोड़ी देर बाद मनीष के दोस्त समीर उर्फ दिलशाद और किशन उर्फ बिट्टू भी आ गए। उन दोनों ने भी रेप किया।
घटना के बाद छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की। 7 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। मार्च 2026 में पुलिस को छात्रा की लोकेशन मिली, जिसके बाद 23 मार्च को उसे परिजनों के पास लाया गया। परिजनों के सामने छात्रा ने पुलिस को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। जांच में पता चला कि उसे कई होटलों में ले जाया गया था।
———————–
यूपी में विधायकों के सर्वे का आज आखिरी दिन: विधायक बदलना चाहते हैं या नहीं? जल्दी बताइए
यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
ये खबर भी पढ़ें…
गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे को मार डाला:पति के पास जाने की जिद कर रही थी; झांसी में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा
झांसी में गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने दोनों की हत्या की बात कबूल कर ली है। 40 साल के आरोपी चतुर्भुज पटेल उर्फ दीपक ने 2 अप्रैल की रात लिव-इन में रहने वाली नीलू देवी (30) और उसके बेटे कृष्णा को कुल्हाड़ी से काट डाला था। पुलिस के मुताबिक, नीलू अपने पति के पास गुरुग्राम में जाने की जिद कर रही थी। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर