DDU Gorakhpur Student Controller Argument Viral Video Controversy


गणेश पाण्डेय । गोरखपुर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एलएलबी के एक छात्र और परीक्षा नियंत्रक के बीच तू तू मैं मैं होने लगी। परीक्षा नियंत्रक ने आरोप लगाया की छात्र कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया।

वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और हमको धमकी भी दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

परीक्षा नियंत्रक के ऑफिस में छात्र का हंगामा

परीक्षा नियंत्रक के ऑफिस में छात्र का हंगामा

छात्र का ऑफिस में घुसकर हंगामा

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब दो बजे विधि विभाग का छात्र चंदन यादव परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह के कार्यालय पहुंचा। वह राहुल कुमार समेत कुछ अन्य छात्रों के परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के भरवाने का दबाव बना रहा था।

परीक्षा नियंत्रक का आरोप है कि छात्र नियमों के खिलाफ काम कराने की जिद पर अड़ा हुआ था। जब उसकी बात नहीं मानी गई, तो उसने गुस्से में आकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और कार्यालय में हंगामा करने लगा। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी भी घबरा गए।

दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में चंदन यादव और परीक्षा नियंत्रक के बीच तू तू मैं मैं होता सुनाई पड़ रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने ये भी आरोप लगाया कि छात्र धरना देने और दिमाग ठीक करने की बात करता रहा।

वीडियो की शुरुआत में चंदन यादव परीक्षा फॉर्म भरवाने के लिए कहता है। लेकिन फॉर्म भरने की आखिरी डेट खत्म होने से परीक्षा नियंत्रक ने फॉर्म भरने से मना कर दिया।

जिसके बाद से चंदन ने परीक्षा नियंत्रक को इस्तीफा देकर यहाँ से चले जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल पुरी तरह गरमा गया।

पहले परीक्षा नियंत्रक ने छात्र को कहा तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी नहीं है जो यहाँ से चला जाऊं इसके जवाब में चंदन ने कहा “क्या तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है। दिमाग ठीक कर देंगे।” इस बयान के बाद मामला और गंभीर हो गया।

शिकायत दर्ज, जांच शुरू

घटना के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नियंता को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार विश्वविद्यालय की गरिमा और अनुशासन के खिलाफ है। साथ ही इससे कर्मचारियों में डर और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

परीक्षा नियंत्रक ने मांग की है कि छात्र के खिलाफ सख्त और कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

इस मामले में प्रॉक्टर डॉ. टीएन मिश्रा ने बताया कि मामले की शिकायत कैंट थाने में दे दी गई है। किसी भी छात्र द्वारा इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र के खिलाफ जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी विवादों में रह चुका है छात्र

एलएलबी छात्र चंदन यादव इससे पहले भी विश्वविद्यालय में विवादों के घेरे में रह चुका है। 30 सितंबर 2025 को विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर बिना अनुमति के भीम आर्मी स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के बैनर तले ‘हम ले की रहेंगे आज़ादी, बीजेपी और आरएसएस से आजादी जैसे विवादित नारा लगाए दिखाई दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *