मोहाली के जीरकपुर में एक आईटी कंपनी संचालक से विदेशी नंबर से वीडियो कॉल कर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोपी ने परिवार और कारोबार को उड़ाने की धमकी भी दी है। जीरकपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में नगला, बाजीगर बस्ती निवासी 27 वर्षीय अरजन ने बताया कि वह जीरकपुर में अपनी आईटी कंपनी संचालित करते हैं। वे अपने बड़े भाई के क्लब का प्रबंधन भी देखते हैं। 8 अप्रैल 2026 को उनके वॉट्सऐप नंबर पर यूके के एक नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद शहजाद भट्टी बताया कॉल करने वाले ने खुद को शहजाद भट्टी बताया और दावा किया कि उसे अरजन और उनके परिवार के बारे में पूरी जानकारी है। आरोपी ने अरजन को धमकी दी कि उनका कारोबार अच्छा चल रहा है, इसलिए उन्हें 1 करोड़ रुपये दिए जाएं। ऐसा न करने पर परिवार, दोस्तों, क्लब और कंपनी को उड़ाने की धमकी दी गई। आरोपी ने यह भी कहा कि वह सिर्फ डराने के लिए फायरिंग नहीं करेगा, बल्कि सीधे हमला करेगा। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस घटना के बाद भी उसी नंबर से 2-3 बार कॉल कर धमकियां दी गईं। केस दर्ज, जांच जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए जीरकपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) और 62 के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी के अनुसार, पुलिस विदेशी नंबर से कॉल करने वाले आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। साइबर तकनीक की मदद से कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध कॉल या धमकी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
Source link