जयपुर के मानसरोवर में 9 जनवरी को 16 लोगों को कुचलने वाले ऑडी ड्राइवर और मुख्य आरोपी दिनेश रणवा को राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने आरोपी को 50 हजार रुपए निजी मुचलके और 25 हजार रुपए के 2 जमानतदार की शर्त पर जमानत दी है। कोर्ट
.
एडवोकेट अंशुमान सक्सेना ने आरोपी का बचाव किया। आरोपी के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि आरोपी दिनेश रणवा को इस मामले में झूठा फंसाया गया है। पुलिस यह साबित नहीं कर पाई है कि घटना के समय गाड़ी दिनेश ही चला रहा था।
ऑडी कार हादसे का मुख्य आरोपी दिनेश रणवा। आरोप है कि जिस कार से हादसा हुआ, उसे दिनेश चला रहा था।
आरोपी के वकील का तर्क: शिनाख्त परेड नहीं करवाई गई
आरोपी के वकील ने कोर्ट में यह भी तर्क दिया कि पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त परेड करवाई है और न ही कोई ऐसा सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में पेश किया है, जिससे यह साबित हो कि गाड़ी दिनेश चला रहा था। आरोपी 18 जनवरी से जेल में है। मामले में चार्जशीट पेश हो चुकी है और ट्रायल पूरा होने में समय लगने की संभावना है। आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, ऐसे में आरोपी को जमानत दी जाए।
सरकारी वकील का तर्क: आरोपी ही चला रहा था गाड़ी, 10 दिन फरार रहा
जमानत का विरोध करते हुए सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि गाड़ी दिनेश रणवा के कब्जे में थी। घटना के समय वह गाड़ी तेज गति से चला रहा था। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि हादसे के बाद आरोपी 10 दिन तक फरार रहा। घटनास्थल से गिरफ्तार सह-आरोपियों ने सीधे तौर पर उसका नाम लिया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को जमानत दे दी।
9 जनवरी की रात करीब सवा नौ बजे इसी ऑडी कार का एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई थी।
9 जनवरी को मानसरोवर में हुआ था हादसा
दरअसल, 9 जनवरी को देर रात जयपुर के सांगानेर में खरबास सर्किल के पास तेज रफ्तार ऑडी कार ने 16 लोगों को कुचल दिया था। कार इतनी तेज थी कि पहले एक पहले एक चौराहे के डिवाइडर से टकराई। उसके बाद करीब 200 मीटर दूर सर्विस लाइन में लगी ठेलियों और स्टॉल्स में जाकर भिड़ी। वहां खड़े और बैठे लोगों को कुचलते हुए कार एक पेड़ में जाकर टकराकर रुकी। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगा पेड़ भी उखड़ गया था।
भीलवाड़ा के रमेश की मौत हुई थी
हादसे में सड़क किनारे दाल बाटी की ठेली पर काम करने वाले रमेश की मौत हो गई थी। रमेश भीलवाड़ा का रहने वाला था और जयपुर में काम करने आया था। परिवार में उसके पिता और बहन कमाने वाले भाई के गुजर जाने के बाद बेसहारा हो गए। भयावह हादसे में करीब 14 लोग घायल हो गए थे।
—
हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए.. जयपुर- 16 को कुचलने वाला पत्नी से बोला-गांव भाग जाओ:ऑडी हादसा; पहली बार आरोपी को भगाने वालों पर FIR, कार की चिप में कई राज
जयपुर ऑडी हादसे में मुख्य आरोपी (कार चलाने वाले) दिनेश रणवा की मदद करने वाले भी बुरी तरह फंसे हैं। पुलिस का दावा है कि राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है कि आरोपी की मदद करने वालों पर धाराओं में नामजद FIR हुई है। उधर, लग्जरी कार से 16 लोगों को कुचलने वाला ऑडी कार (DD02G5709) मालिक दिनेश फरार है। पढ़ें पूरी खबर