Jaipur Flat Theft | Cash, Jewellery Stolen; Mouhana Mandi Road Incident Caught on CCTV


जयपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर के मुहाना मंडी थाना इलाके में दिनदहाड़े फ्लैट में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और करीब 60 हजार रुपये नकद पार कर दिए। खास बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात पास की एक स्टील शॉप के CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

पीड़ित हेमराज सोनी (62) निवासी फ्लैट नंबर एस-2, 83 अमांडा, कैसर नगर, मुहाना मंडी रोड ने मुहाना मंडी थाना में दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को सुबह 11:44 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच उनके घर में चोरी हुई। घटना के समय घर बंद था और इसी दौरान अज्ञात बदमाश फ्लैट में घुसकर अलमारी से कीमती सामान खंगाल ले गए।

पुलिस को दी रिपोर्ट मे पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए सामान में 3 सोने की चेन, 8 जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, 1 मंगलसूत्र, बच्चों के 2 सोने के कड़े, 2 सोने के नजरिये, बच्चों के 6 चांदी के कड़े, 1 चांदी का झुनझुना, 5-6 चांदी के सिक्के, बच्चों की 2 चांदी की पायजेब, 3 बड़ी चांदी की पायजेब, 6-7 बच्चों के सोने के पेंडेंट, 7-8 जोड़ी चांदी की बिछिया सहित करीब 60 हजार रुपए नकद शामिल हैं।

पीड़ित ने बताया कि चोरी की यह वारदात पास में स्थित एक स्टील शॉप के सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां नजर आने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी गुरू भुपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच सब इंसपेक्टर नरेंद्र कुमार को सौंपी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *