विकास अवस्थी | कन्नौज7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कन्नौज में छुट्टी पर घर आए सिपाही से उसकी प्रेमिका मिलने पहुंच गई। मायके में रहे रही पत्नी को भनक लगी तो वह परिजनों के साथ सिपाही पति के पास पहुंच गई। रोडवेज बस पर बैठी प्रेमिका से हाथापाई कर दी। बवाल होता देख ड्राइवर बस लेकर कोतवाली पहुंच गया। सिपाही की पत्नी और परिजन भी थाने पहुंचे।
प्रेमिका ने सिपाही की पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं सिपाही का कहना है, पत्नी से विवाद के बाद वह प्रेमिका के साथ लिव-इन में रह रहा है। फिलहाल दोनों पक्ष थाने में ही हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है। मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का है।
सिपाही पति और पत्नी में विवाद के बाद लोग कोतवाली पहुंचे। कार्रवाई की मांग करने लगे।
अब जानिए पूरा मामला…
मझपुर्वा गांव के रहने वाले मोहसिन पुलिस विभाग में कांस्टेबल हैं। उसकी तैनाती जालौन में हैं। दो दिन पहले मोहसिन अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने घर आए थे। यहां उससे मिलने के लिए उसकी प्रेमिका सरोज देवी आ गई।
रविवार शाम वह सरोज देवी को गुरसहायगंज में बस पर बैठाने के लिए गया था। इस बीच मायके में रह रही मोहसिन की पत्नी इरम खान को प्रेमिका के आने की भनक लग गई। कुछ ही देर में वह भी अपने मायके पक्ष के लोगों को लेकर वहां पहुंच गई।
सिपाही की पत्नी ने बस में घुसकर पति की प्रेमिका को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की।
प्रेमिका को नीचे खींचने लगे
रोडवेज बस में बैठने जा रही सिपाही मोहसिन की प्रेमिका को वह लोग नीचे खींचने लगे। दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। महिला को बचाने के लिए कन्डेक्टर ने बढ़ की खिड़की बन्द कर ली तो इरम के साथ आए लोगों ने पत्थर चला दिए।
बस लेकर 500 मीटर दूर कोतवाली पहुंचा
ऐसे में ड्राइवर ने बस भगा दी और करीब 500 मीटर दूर गुरसहायगंज कोतवाली पहुंच गया। यहां दोनों पक्ष भी पहुंच गए। काफी देर तक कोतवाली में हंगामा होता रहा। जबकि बस लेकर रोडवेज कर्मी कुछ देर बाद वहां से चले गए।
थाने में दोनों पक्षों ने पहुंचकर बवाल किया।
12 साल पहले हुई थी शादी
मझपुर्वा गांव निवासी मोहसिन की शादी 2014 में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कस्बा स्थित दारासराय मोहल्ला निवासी वसीम की पुत्री इरम खान के साथ हुई थी। इरम ने दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच मोहसिन की पोस्टिंग आगरा में जीआरपी में हो गई। यहां उसकी मुलाकात शिकोहाबाद की रहने वाली सरोज देवी पत्नी विजय कुमार भास्कर से हो गई।
पति के अफेयर का पता चलते ही मायके गई
सरोज के पति सऊदी अरब में जॉब करते हैं। ऐसे में सरोज देवी और मोहसिन की नजदीकियां बढ़ गईं। जब ये बात मोहसिन की पत्नी इरम को पता चली तो वह मायके जाकर रहने लगी। उसने पति के खिलाफ कोर्ट में मेंटिनेंस का मुकदमा डाल दिया और वर्ष 2023 में सरोज देवी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा कर दिया। कोर्ट ने 30 हजार रुपये प्रति महीने इरम को खर्चा देने का आदेश दिया।
मोहसिन ने बताया, पत्नी से विवाद के बाद वह सरोज देवी के साथ लिव इन रिलेशन में रहते हैं।
मोहसिन ने बताया, पत्नी से विवाद के बाद वह सरोज देवी के साथ लिव इन रिलेशन में रहते हैं। वहीं इरम खाना पर कार्रवाई के लिए सरोज देवी ने गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को जो तहरीर दी। उसमें मोहसिन को अपना पति बताया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। कार्रवाई करवाने को लेकर देर रात तक दोनों पक्ष कोतवाली में डटे रहे।
—————————
ये खबर भी पढ़िए…
मिर्जापुर में वकील की हत्या करने वाले का एनकाउंटर, दोनों पैर में गोली लगी, पुलिसवाले टांगकर ले गए
मिर्जापुर में सीनियर वकील राजीव सिंह की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर गाड़ी तक ले गए, फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी खबर…