Ludhiana Bike Theft | Kips Market CCTV Footage of Red Turban Thief latest update


सीसीटीवी में बाइक लेजते हुए क़ैद हुए चोर

लुधियाना के सबसे पॉश और वीआईपी इलाकों में शुमार सराभा नगर की किप्स मार्केट अब वाहन चोरों का आसान निशाना बन गई है। मार्केट की पार्किंग से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसने पुलिस प्रशासन और स्थानीय दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला ए

.

खाने के लिए रुका, वापस आया तो बाइक गायब

जानकारी देते हुए पीड़ित अभी शर्मा ने बताया कि वह 1 अप्रैल की शाम को किप्स मार्केट में कुछ खाने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी बाइक मार्केट की पार्किंग में सुरक्षित खड़ी की और दुकान के अंदर चले गए। जब वे कुछ समय बाद खाकर वापस लौटे तो पार्किंग से बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद जब आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए तो चोरी की पूरी वारदात सामने आई।

रेकी करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद

रेकी करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद

CCTV में कैद 1 मिनट की रेकी और मास्टर की से चोरी

सीसीटीवी फुटेज में चोर की पूरी कहानी साफ नजर आ रही है। चोरी को अंजाम देने वाला युवक लाल रंग की पगड़ी और सफेद शर्ट पहने हुए था।वह युवक पैदल पार्किंग में आता है। पहले वह रास्ते में आ रही एक सफेद रंग की एक्टिवा को थोड़ा आगे खिसकाता है ताकि रास्ता साफ हो सके। वह अपनी जेब से फोन निकालता है और बात करने का नाटक करते हुए आसपास की रेकी करता है। इसी दौरान वह अपनी बाजू ऊपर करने लगता है मौका मिलते ही उसने मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया और महज 1 मिनट के भीतर बाइक स्टार्ट कर वहां से रफूचक्कर हो गया।

हर दिन हो रही हैं वारदातें, सुरक्षा पर सवाल

किप्स मार्केट के दुकानदारों और आने-जाने वाले लोगों में इस घटना के बाद रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग एरिया से आए दिन कोई न कोई वाहन चोरी हो रहा है। पॉश इलाका होने के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस या सीसीटीवी कैमरों का कोई खौफ नहीं है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *