मध्यप्रदेश सरकार ने नेहा मीणा को सिवनी जिले की नई कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। वे वर्तमान में झाबुआ कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रही थीं। वहीं, सिवनी की वर्तमान कलेक्टर शीतला पटले का स्थानांतरण इंदौर किया गया है, जहां वे मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC
.
16 अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना के लिए तैयारी
जानकारी के अनुसार, यह फेरबदल 16 अप्रैल से प्रस्तावित जनगणना प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए किया गया है। शासन का उद्देश्य महत्वपूर्ण जिलों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती करना है ताकि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को बिना किसी व्यवधान के पूरा किया जा सके।
सीएम और मुख्य सचिव की मैराथन बैठक के बाद फैसला
तबादला सूची को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच लंबी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए अपना पूरा दिन अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में आरक्षित रखा था। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बैठक के निष्कर्षों के आधार पर आधिकारिक आदेश जारी किए।
कई महीनों से लंबित था फेरबदल
प्रशासनिक गलियारों में इन तबादलों की चर्चा काफी समय से थी। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद ही यह प्रक्रिया शुरू हो गई थी। हालांकि, त्योहारों, बजट सत्र और अन्य राजकीय व्यस्तताओं के कारण आदेशों में लगातार देरी हो रही थी, जिसे अब अमलीजामा पहना दिया गया है।
नई कलेक्टर के सामने होंगी ये चुनौतियां
सिवनी की नई कलेक्टर के रूप में नेहा मीणा के सामने न केवल जनगणना को सुचारू रूप से संचालित करने की चुनौती होगी, बल्कि जिले की विकास योजनाओं को गति देना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा।