मेघराजसर तालाब की पाल पर पट्टे, फलोदी कलेक्टर-ईओ जवाब तलब:एपीओ होने के बाद रात दो बजे चलाई फाइलें; बाप नगरपालिका अफसरों को नोटिस
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने फलोदी जिले की बाप नगर पालिका क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक मेघराजसर तालाब की पाल पर नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने के मामले को गंभीरता से लिया है। जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए फलोदी जिला कलेक्टर और…