मानवाधिकार आयोग ने VIT यूनिवर्सिटी पर केस दर्ज किया:सीहोर में परिसर होने के बावजूद भोपाल नाम से प्रचार, छात्रों को भ्रमित करने की शिकायत पर कार्रवाई
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सीहोर जिले के कोठरी में स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) द्वारा संचालित विश्वविद्यालय के खिलाफ शुक्रवार को एक प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय द्वारा ‘वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी’ नाम से प्रचार करने की शिकायत पर की गई है, जबकि इसका परिसर भोपाल जिले में नहीं है। विश्वविद्यालय का वास्तविक…