भास्कर अपडेट्स:श्रीनगर में ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर 36 साल बाद फिर खुला, राम नवमी पर हुआ भव्य आयोजन
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के हब्बा कदल इलाके में स्थित ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर को 36 साल बाद दोबारा खोल दिया गया। मंदिर में राम नवमी पर भव्य आयोजन हुआ। यह मंदिर कश्मीरी पंडितों के बड़े पैमाने पर पलायन (एक्सोडस) के बाद बंद कर दिया गया था और पिछले तीन दशकों से अधिक समय से बंद था।…