बड़वानी नपा में 1.49 अरब का बजट पास:दुकानदारों से किराया वसूली पर 10% अतिरिक्त चार्ज लेने का पार्षदों ने किया विरोध
बड़वानी नगरपालिका की सोमवार शाम हुई बजट बैठक में करीब 1 अरब 49 करोड़ रुपए का लेखा-जोखा पेश किया गया। शाम 5 से 7 बजे तक चली इस बैठक में शहर के विकास के लिए कई प्रस्ताव तो पास हो गए, लेकिन दुकानों के बकाया किराए पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाने की बात पर जमकर हंगामा…