Rajasthan & 20 States Hailstorm Alert; Himachal Stone Accident Injures Two


  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan & 20 States Hailstorm Alert; Himachal Stone Accident Injures Two

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IMD के मुताबिक, 7 अप्रैल को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देश में सक्रिय होगा। बैक-टू-बैक दो सिस्टम एक्टिव होने से मंगलवार को 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली में मंगलवार को बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में लगातार तीसरे दिन बर्फ गिरी, जबकि राज्य के 8 जिलों में बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अगले तीन दिन बारिश और ओले गिरने की संभावना है। सोमवार को लाहौल के मोसूमा थेतुप कुरकुर इलाके में पहाड़ी से बड़ा पत्थर कार पर गिर गया, जिससे कार सवार दंपती घायल हो गए।

इधर राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को तेज बारिश हुई, जबकि सीकर में आंधी चली। राज्य के 10 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। तमिलनाडु के चेन्नई में भी सोमवार को तेज बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश और आंधी का अलर्ट है। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी की संभावना है। इससे पहले रविवार को सिक्किम के मंगन जिले में लाचेन-चुंगथांग रोड पर तेज बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पर बड़ी दरारें आ गईं और करीब 1500 पर्यटक फंस गए थे।

देशभर में बारिश-बर्फबारी की 4 तस्वीरें…

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गुंजी में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गुंजी में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश हुई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश हुई।

अगले दो दिन मौसम का हाल

7-8 अप्रैल- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और 15 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *