.
आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां ACB ने PWD के XEN और एक दलाल को 33 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मुझे मारने की धमकी मिली शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- उत्तरप्रदेश (यूपी) में कदम रखने पर हमें जान से मारने की धमकी मिल रही है। हम गोमाता की रक्षा की बात करेंगे, तो मार देंगे। सरकारें आज खुद धर्माचार्य होना चाहती हैं। ये हिंदू धर्म की परंपरा को नष्ट करना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें
2. मूक-बधिर युवती से रेप, जज ने फैसले में कविता लिखी टोंक में मूक-बधिर युवती से रेप करने वाले को महिला जज ने उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 1.25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। स्पेशल जज आरती माहेश्वरी ने फैसला सुनाते हुए कविता लिखी- वो बोल न सकी, सच चुप न रहा, खामोशी ने अपराधी को पहचाना। पूरी खबर पढ़ें
3. वसुंधरा बोलीं- मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 2 दिन पहले दिए अपने बयान ‘अपने लिए कुछ नहीं कर सकी, तुम्हारे लिए क्या करूं’ पर सफाई दी है। राजे ने कहा- मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। आज भी कुछ षड्यंत्रकारी लोग मौजूद हैं, जो बात को गलत अर्थ देने का प्रयास करते हैं। पूरी खबर पढ़ें
4. सरकारी इंजीनियर और दलाल 33 लाख घूस लेते गिरफ्तार जयपुर में ACB ने PWD के XEN और एक दलाल को 33 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घूस झुंझुनूं में एक स्टेट हाईवे के रोड अलाइनमेंट में बदलाव करने और खातेदारी जमीन को सड़क से बाहर निकालने के नाम पर मांगी गई थी। पूरी खबर पढ़ें
5. लव मैरिज करने पर तलवार-सरियों से हमला कोटा में बेटी का पड़ोसी लड़के के साथ लव मैरिज करना इतना नागवार गुजरा कि तलवार और सरिया लेकर हमला बोल दिया। लड़के के माता-पिता को घर से खींचकर लहूलुहान कर दिया। लड़की ने अपने ही परिवार वालों से जान का खतरा बताया है। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें 6. मुख्यमंत्री के सामने दंडवत हुए बांदीकुई विधायक दौसा के बांदीकुई में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के प्रदेश स्तरीय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांदीकुई के लिए कई घोषणाएं की। इस पर बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा ने मंच पर ही दंडवत होकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। पूरी खबर पढ़ें
7. सरपंच के बेटे ने ट्रॉली से लटककर सुसाइड किया बांसवाड़ा में सरपंच के बेटे ने सुसाइड कर लिया। वह देर रात घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था और सुबह खेत में ट्रॉली पर लटका मिला। युवक ने ट्रॉली को हाइड्रोलिक से ऊंचा किया और उसके हुक में रस्सी लटका कर सुसाइड कर लिया। पूरी खबर पढ़ें
8. आधी रात सड़कों पर निकले कमिश्नर, कचरा उठाया जयपुर नगर निगम कमिश्नर आधी रात को सफाई व्यवस्था देखने सड़कों पर निकले। इस दौरान शहर के प्रमुख इलाकों में गंदगी फैली देखी तो अधिकारियों पर भड़क गए। इस दौरान उन्होंने खुद कचरा भी उठाया। वे रात 11:30 से 1 बजे तक पुराने शहर के इलाकों में 10 किलोमीटर तक पैदल घूमे। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है 9. बछड़ा-बछड़ी की विधि-विधान से शादी कराई भीलवाड़ा में छोबावड़ी सगस जी धाम रत्नेश्वर महादेव मठ में सनातन धर्म महोत्सव के तहत एक अनोखा आयोजन देखने को मिला। यहां बछड़ा-बछड़ी का विधि-विधान से शादी कराई गई। दूल्हे बने बछड़े की बारात में करीब 2100 ग्रामीण और साधु-संत शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या होगा खास 10. जयपुर में साड़ी पहनकर दौड़ लगाएंगी महिलाएं जयपुर में ‘मरुधरा रन इन साड़ी’ के द्वितीय संस्करण का आयोजन 12 अप्रैल को शिप्रा पथ के मयूर पैलेस गार्डन में किया जाएगा। जिसमें महिलाए साड़ी पहनकर दौड़ लगाएंगी।